Tuesday, 31 March 2015

क्या बोलता है आपका चेहरा

    क्या बोलता है आपका चेहरा


 चौकोर चेहरा, गोल चेहरा, तिकोना चेहरा, मोटी नाक, तीखी नाक, वगैरह-वगैरह के बारे में आपने किस्से तो बहुत सुने होंगे। सौंदर्य के पैमाने पर भी इन्हें कसा होगा। पर शायद ही इनके ज्योतिषीय पक्ष को समझने की कोशिश की हो। आइए जानते हैं चेहरे का कौन-सा भाग व्यक्तित्व के किस पक्ष से रू-ब-रू कराता है। बता रही हैं वंदना अग्रवाल
आपके चेहरे का हर हिस्सा आपके बारे में बयां करता है। चेहरे के विभिन्न अंगों की मदद से आप सामने वाले व्यक्ति की पर्सनेलिटी को जान सकती हैं। चेहरे का कौन-सा हिस्सा क्या कहता है, आइए जानें:
चेहरे का आकार
सरकुलर चेहरा चंद्रप्रधान होता है। ऐसे चेहरे वाले लोग कल्पनाशील, घरेलू, आलसी और ऊर्जा की कमी महसूस करने वाले होते हैं। चौकोर चेहरे वाले लोग मजबूत और आक्रामक प्रवृत्ति के होते हैं। पृथ्वी तत्व की प्रधानता वाले ये लोग शारीरिक क्षमता और शक्ति पर भरोसा करते हैं। वहीं आयताकार चेहरे वाले लोग ईमानदार और डिप्लोमेटिक स्वभाव के होते हैं। नेतृत्व क्षमता से भरपूर ये लोग अच्छे पदों पर रहते हैं और राजनीति में सफलता प्राप्त करते हैं। तिकोने चेहरे वाले लोग गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अक्सर प्रतिभा की कमी से भी जूझते हैं। इनके हिस्से में व्यवहारकुशलता भी कम ही आती है। इसके विपरीत ठुड्डी की ओर से नुकीले चेहरे वाले लोग खुशमिजाज होते हैं। कभी-कभी ऐसे लोग हाइपरएक्टिव भी दिखते हैं।
माथे की रूपरेखा
माथे का सबसे ऊपरी हिस्सा यानी हेयरलाइन पूर्वजों के प्रति व्यक्ति की आस्था बताता है। हेयरलाइन बताती है कि व्यक्ति अपने पूर्वजों के काम को आगे बढ़ाने में विश्वास रखता है और उनकी शिक्षा-दीक्षा का सम्मान करता है। हेयर लाइन के बाद आने वाला टॉप फोरहेड यानी ऊपरी माथा यह बताता है कि व्यक्ति कितनी यात्राएं करेगा। यदि रेखाएं सीधी हैं, टूटी-फूटी नहीं हैं, तो जीवन में इन यात्राओं के सार्थक परिणाम मिलते हैं। इसके विपरीत यदि रेखाएं टूटी-फूटी हैं, तो सही परिणाम नहीं मिलते। व्यक्ति को शारीरिक हानि भी उठानी पड़ सकती है। सेंट्रल फोरहेड से करियर के बारे में पता चलता है। यह यदि स्पष्ट है और वहां पर आयु के अनुरूप सीधी रेखाएं हैं, तो व्यक्ति करियर के प्रति बहुत ज्यादा उत्साही होता है। करियर को जीवन में सर्वाधिक महत्व देता है। यदि माथा अंदर की ओर धंसा हुआ है, तो व्यक्ति करियर के प्रति उदासीन होता है।
होंठों का आकार
अपर लिप जीवन में स्नेह प्रदर्शित करता है। यदि यह लंबा है, तो जीवन में स्नेह की कमी रहती है। यदि यह चेहरे के अनुरूप बैलेंस है, तो व्यक्ति को भरपूर स्नेह मिलता है। यदि होंठ के दोनों ओर गड्ढे बनते हैं, तो मनुष्य के जीवन में स्नेह की अधिकता रहती है।
नाक का आकार
नाक की टिप से किसी भी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का पता लगाया जा सकता है। अगर यह संतुलित है, तो व्यक्ति आर्थिक रूप से समृद्ध होता है।
क्या कहती हैं भौंहें और पलकें
भौं से भाई-बहन-परिवार के बारे में पता चलता है। यदि भौं उठे हुए और नुकीले हों, तो भाई-बहनों की संख्या कम होती है। भाई-बहनों से संबंध भी अच्छे नहीं होते। घनी पलकें व्यक्ति के संपत्तिवान होने की निशानी होती हैं।
आंखों की भाषा
यदि पुतलियां आंख के ऊपरी हिस्से को अधिक छूती हैं, तो व्यक्ति के व्यवहार में एकरूपता का अभाव होता है। ऐसे लोग विश्वसनीय नहीं होते। जिन लोगों की पुतली आंख के निचले हिस्से को ज्यादा छूती है, वे लोग निष्ठुर होते हैं। इसीलिए फिल्मों में ऐसी आंखों वाले लोगों को अधिकांशत: विलेन के रोल के लिए चुना जाता है। अगर पुतली आंख के आकार के मुकाबले बड़ी है, तो व्यक्ति अपनी भावनाओं को छुपा नहीं पाता। ऐसे लोग एक्स्ट्रोवर्ट होते हैं। छोटी पुतली वाले लोग गोपनीय प्रवृत्ति के होते हैं। दोनों आंखों के बीच अनुपात से ज्यादा दूरी वाले लोग खर्चीले स्वभाव के होते हैं।


कैसे पढें कुंडली के रहस्य

   कैसे पढें कुंडली के रहस्य 

 

 

 

 

 

ज्योतिष से जीवन के रहस्य खोलने के लिए जन्म समय के अनुसार कुण्डली बनाना जरूरी होता है,अक्सर कुंडली बनाने के बाद उसके अन्दर भावो के अनुसार ग्रहों का विवेचन कैसे किया जाता है इस बात पर लोग अपने अपने ज्ञान के अनुसार कथन करते है,कई बार तो मैंने देखा है की कुंडली देखते ही कहना शुरू कर देते है की यह बात है इस बात का होना यह बात हुयी है लेकिन जो कुंडली को पूंछने के लिए आया है वह अपनी बात को कह ही नहीं पाया और तब तक दूसरे का नंबर आ गया,अपनी कुंडली को अपने आप जब तक पढ़ना नहीं आयेगा तब तक जीवन के भेद आप अपने लिए नहीं खोल पायेंगे,हर व्यक्ति के लिए तीन बाते जरूरी है की वह अपने समय को पहिचानना सीखे उसके बाद अपनी बात को दूसरे को समझना सीखे और तीसरी बात है की जब दुःख या कष्ट का समय है बीमारी है तो उसका अपने आप ही इलाज करना सीखे.समय को सीखना ज्योतिष कहलाता है और अपनी बात को समझाने की कला को मास्टर के रूप में जाना जाता है तीसरी बात जीवन के अन्दर आने वाली बीमारियों को दूर करने के लिए वैद्य का होना भी जरूरी है,बाकी के काम जो जीवन में अपने लिए जरूरी है वे केवल कमाने खाने के लिए और लोगो के साथ रहने तथा आगे की संतति को चलाने से ही जुड़े होते है.ज्योतिष के अनुसार जब भेद खोले जा सकते है तो क्यों न भेद को खोल कर अपने हित के लिए देखा जाए और जो दिक्कत आने वाली है उसका निराकारण खुद के द्वारा ही कर लिया जाए तो कितना अच्छा होगा.आज कल कुंडली बनाने के लिए ख़ास मेहनत नहीं करनी पड़ती है कुंडली को बनाने के लिए बहुत से सोफ्ट वेयर आ गए उनके द्वारा अपनी जन्म तारीख और समय तथा स्थान के नाम से आप अपनी कुंडली को आसानी से बना सकते है.
उपरोक्त कुंडली में नंबर लिखे हुए और भावो के नाम लिखे है तथा ग्रहों के नाम लिखे हुए है.नंबर राशि से सम्बंधित है जैसे लगन जिस समय जातक का जन्म हुआ था उस समय तीन नंबर की राशि आसमान में स्थान ग्रहण किये हुए थी,एक नंबर पर मेष दूसरे नंबर की वृष तीसरे नंबर की मिथुन चौथे पर कर्क पांचवे पर सिंह छठे नंबर की कन्या सातवे नंबर की तुला आठवे की वृश्चिक नवे की धनु दसवे की मकर ग्यारहवे की कुम्भ और बारहवे नंबर की राशि मीन होती है.इसी प्रकार कसे लगन जो पहले नंबर का भाव होता है उसके अन्दर जो राशि स्थापित होती है वह लगन की राशि कहलाती है जैसे उपरोक्त कुंडली में तीन नंबर की मिथुन राशि स्थापित है.इससे बाएं तरफ देखते है चार नंबर लिखा है,इसी क्रम से भावो का रूप बना हुया होता है.पहले भाव को शरीर से दुसरे को धन से तीसरे को हिम्मत और छोटे भाई बहिनों से चौथे नंबर को माता मन मकान और सुख से पांचवे को संतान शिक्षा और परिवार से छठे भाव को दुश्मनी कर्जा बीमारी से सातवे नंबर के भाव को जीवन साथी पति या पत्नी के लिए आठवे भाव को अपमान मृत्यु जान जोखिम नवे को भाग्य और धर्म न्याय विदेश दसवे को कर्म और धन के लिए किये जाने वाले प्रयास ग्यारहवे को लाभ और बड़े भाई बहिन दोस्त के लिए बारहवे को खर्च और आराम करने वाले स्थान के नाम से जाना जाता है.
ग्रह तीन प्रकार के होते है एक अच्छे दुसरे खराब और तीसरे अच्छे के साथ अच्छे और खराब के साथ खराब.खराब ग्रहों में सूर्य मंगल शनि राहू केतु को माना जाता है अच्छे ग्रहों में चन्द्र बुध शुक्र और गुरु को माना जाता है लेकिन बुध और चन्द्रमा के बारे में माना जाता है की बुध जिस ग्रह के साथ होता है और अधिक नजदीक होने पर वह उसी ग्रह के अनुसार अपने काम करने लगता है तथा चन्द्रमा के बारे में कहा जाता है की वह शुक्र पक्ष की अष्टमी से पूर्णिमा तक बहुत अच्छा होता है तथा कृष्ण पक्ष की अष्टमी से अमावस्या तक बहुत खराब होता है बीच के समय में सामान्य अच्छा या बुरा फल देने वाला होता है.
कुंडली को पढ़ने के लिए सबसे पहले तीन बाते ध्यान में रखनी पड़ती है पहली तो ग्रह का स्थान दूसरा ग्रह के द्वारा कहाँ से प्रभाव लिया जा रहा है तीसरा ग्रह किस ग्रह के साथ बैठ कर क्या फल ग्रहण कर रहा है.इसके अलावा जो पांच बाते इसी के अन्दर आती है उनके अन्दर कुंडली में धन कहा है,कुंडली में खराब स्थान कहाँ है कुंडली में राज योग कहा है,कुंडली में ग्रह एक दूसरे को कहाँ एक दूसरे के बल को ग्रहण कर रहे है,और आखिर में देखा जाता है की कुंडली के अन्दर विशेषता क्या है?
उदाहरण के लिए उपरोक्त कुंडली को देखे,मिथुन लगन की कुंडली है इस लगन का मालिक बुध है,इसी प्रकार से हर राशि का अपना अपना मालिक होता है,जैसे लगन में मिथुन है तो उसका मालिक बुध है धन भाव में कर्क है तो इसका मालिक चन्द्रमा है तीसरे भाव में सिंह राशि है तो इसका मालिक सूर्य है चौथे भाव में कन्या राशि है तो इसका मालिक भी बुध है पंचम भाव में तुला राशि है तो उसका मालिक शुक्र है छठे भाव में वृश्चिक राशि है तो उसका मालिक मंगल है सप्तम में धनु राशि है इसका मालिक गुरु है अष्टम में मकर राशि है तो उसका मालिक शनि है नवे भाव में कुम्भ राशि है तो उसका मालिक भी शनि है दसवे भाव में मीन राशि तो उसका मालिक भी गुरु है लाभ भाव यानी ग्यारहवे भाव में मेष राशि है तो इसका मालिक भी मंगल है,बारहवे यानी खर्च के भाव में वृष राशि है तो उसका मालिक भी शुक्र है,इस प्रकार से सूर्य और चन्द्रमा के अलावा सभी ग्रहों की राशिया दो दो है.इन दो दो राशियों का भी एक गूढ़ है,एक राशि तो केवल सोचने वाली होती है और दूसरे राशि करने वाली होती है,जैसे बुध की मिथुन राशि तो सोचने वाली है और कन्या राशि कार्य को करने वाली है,उसी प्रकार से शुक्र की तुला राशि तो सोचने वाली होती है और वृष राशि करने वाली होती है गुरु की धनु राशि तो करने वाली होती है मीन राशि सोचने वाली होती है शनि की कुम्भ राशि तो सोचने वाली होती है और मकर राशि करने वाली होती है.वैसे चन्द्रमा के बारे में भी कहा जाता है की वह कृष्ण पक्ष में नकारात्मक सोच देता है तो शुक्ल पक्ष में सकारात्मक सोच देता है.सूर्य के बारे में भी कहा जाता है की वह दक्षिणायन यानी देवशयनी एकादशी से देवोत्थानी एकादसी तक नकारात्मक प्रभाव देने वाला होता है और अलावा में सकारात्मक प्रभाव देने वाला होता है.
इस कुंडली में बुध जो लगन का मालिक है वह जातक के बारे में बताता है की जातक धर्म न्याय और क़ानून के घर में है,यानी जातक का जन्म जहां हुआ है वह धर्म न्याय और क़ानून के लिए जाना जाता होगा.इसके अलावा ग्यारहवे भाव में चन्द्रमा है,चन्द्रमा मेष राशि का है मेष राशि पुरुष ग्रह मंगल की राशि है,चन्द्रमा को राहू मंगल का बल लेकर सप्तम भाव से देख रहा है,राहू जिस भाव में जिस ग्रह के साथ होता है उसी का बल प्रदान करता है,राहू ने मंगल का बल लेकर चन्द्रमा को दिया है यानी जातक के कई बहिने है भाई है,राहू अपनी पहिचान नहीं देता है,केवल ग्रहों की पहिचान देता है,मंगल चन्द्र बुध केतु राहू के साथ है यानी राहू ने अपनी पांच दृष्टियों से चार को काम में लिया है.पहली दृष्टि जहां वह विराजमान है,दूसरी वह तीसरी दृष्टि से बुध को देख रहा है पंचम दृष्टि से वह चन्द्रमा को देख रहा है और सप्तम दृष्टि से वह केतु को देख रहा है.जातक के धन भाव को अष्टम स्थान से सूर्य गुरु और शुक्र देख रहे है,सप्तम से मंगल भी देख रहा है.जातक के छोटे भाई बहिनों के घर को बुध देख रहा है जातक के माता मन मकान को अष्टम में विराजमान गुरु देख रहा है,जातक के संतान शिक्षा और परिवार भाव को चन्द्रमा और केतु दोनों देख रहे है.जातक के कर्जा दुश्मनी बीमारी के भाव को बारहवा शनि देख रहा है,जातक के जीवन साथी के भाव में मंगल और राहू विराजमान है तथा केतु भी देख रहा है,जातक के अपमान मृत्यु और जान जोखिम के भाव के अन्दर सूर्य गुरु और शुक्र विराजमान है जातक के नवे भाव में बुध विराजमान है और केतु लगन से तथा बारहवे भाव से शनि की वक्र दृष्टि भी इस भाव पर आ रही है,जातक के कार्य भाव को केवल मंगल देख रहा है,तथा अष्टम का गुरु भी देख रहा है,जातक के लाभ भाव में चन्द्रमा है और चन्द्रमा को राहू मंगल की शक्ति को लेकर देख रहा है,जातक के खर्चे के भाव में शनि विराजमान है साथ ही गुरु अष्टम भाव से इस भाव को देख रहा है.इस प्रकार से ग्रहों की स्थिति और ग्रहों की निगाह को देखा जाता है,मंगल अपने स्थान और अपने स्थान से चौथे भाव में सप्तम भाव में तथा अष्टम भाव में देखता है,गुरु राहू केतु अपने स्थान अपने से तीसरे स्थान पंचम स्थान सप्तम स्थान और नवे स्थान को देखते है,शनि अपने स्थान और अपने स्थान से तीसरे स्थान सप्तम स्थान और दसवे स्थान को देखता है.सूर्य चन्द्र बुध शुक्र केवल अपने से सातवे स्थान को ही देखते है.जो ग्रह द्रश्य स्थान को देखता है उस स्थान पर अपना असर छोड़ता है और उस स्थान का प्रभाव उस ग्रह के अन्दर भी शामिल होता है.छठे भाव के ग्रह कर्जा दुश्मनी बीमारी पालने वाले होते है और ब्याज आदि से खाने वाले होते है,अष्टम के ग्रह गुप्त रूप से परेशान करने वाले होते है और जो भी भाग्य से धर्म से कमाया जाए उसे किसी न किसी रूप से खा जाते है.बारहवे भाव के ग्रह किसी न किसी कारण से खर्च करवाने वाले होते है.लेकिन छः आठ बारह में खराब ग्रह लाभ देने वाले होते है और अच्छे ग्रह परेशान करने वाले होते है.अगर अच्छे ग्रह छः आठ भारह में वक्री हो जाए तो अच्छा फल देने वाले होते है और खराब ग्रह अगर छः आठ बारह में वक्री हो जाए तो और भी खराब हो जाते है.जो ग्रह स्थान परिवर्तन कर लेते है यानी अपनी राशि को छोड़ कर एक दूसरे की राशि में बैठ जाते है वे भी समय पर अपने फलो को बदलाने के लिए माने जाते है.


लक्ष्य की प्राप्ति बनाम राहु की दशा

लक्ष्य की प्राप्ति बनाम राहु की दशा 

 

 

रामकथा मे शिव पार्वती विवाह का वर्णन मिलता है.यह वर्णन राहु की दशा से पूर्ण कहानी के रूप मे समझ मे आ सकता है.केतु जो ब्रह्माण्ड की धुरी के रूप मे माना जाता है को ही शिव माना गया है,तथा पार्वती सती आदि उनकी पत्नी को राहु के रूप में उपस्थित किया गया है। शिवजी की पूर्व पत्नी सती का अपने पति के प्रति अपमान करने के कारण अपने पिता की यज्ञ मे शरीर को भस्म कर देने के बाद उनका पुनर्जन्म राजा हिमालय के यहां पार्वती के रूप मे हुया। नारद जी ने जब हिमालय के पुत्री जन्म का समाचार सुना तो वे उनके महल मे गये और पार्वती के प्रति अपनी भविष्यवाणी करने लगे,कहने लगे कि पार्वती संसार के सभी गुणो से पूर्ण है और अपने नाम को जगत की माता के रूप मे प्रकट करने वाली है,लेकिन इन्हे जो पति मिलेगा वह माता पिता से हीन होगा,हमेशा उदास रहने वाला होगा,जोगी के वेश मे होगा कोई कार्य नही करने वाला होगा उसे वस्त्र पहिनने और नही पहिनने से कोई मोह नही होगा,ऐसी रेखा पार्वती के हाथ मे है,सभी को पता था कि नारद जी का कथन कभी अधूरा नही होता था। नारद जी ने बाद मे कहा कि जो जो भेद पार्वती के पति के रूप मे बताये है वे सभी गुण भगवान शिव के अन्दर मिलते है.अगर पार्वती का विवाह शंकर जी के साथ हो जाता है तो सभी प्रकार से पार्वती का कल्याण ही माना जायेगा,इसलिये अगर पार्वती भगवान शिवजी को पति के रूप मे प्राप्त करने के लिये भगवान शिवजी की तपस्या करने लगे तो उन्हे वे पत्नी के रूप मे स्वीकार कर सकते है।

मन भगवान शिव की छवि को रखकर पार्वती जी जंगल मे जाकर तपस्या करने लगी,और अपने मन को पूर्ण रूप से भगवान शिव के प्रति अर्पित कर दिया.यही से गोस्वामी तुलसी दास जी ने राहु की दशा का पार्वती के लिये बहुत ही विचित्र तरीके से वर्णन किया है।

"संवत सहस मूल फ़ल खाये,सागु खाइ सत वरष गंवाये"

सहस नाम के संवत में केवल उन्होने मूल फ़ल यानी जडो के रूप मे प्राप्त फ़लो का भोजन किया और सात साल उन्होने शाक खाकर ही तपस्या की.कुछ दिन उन्होने पानी और हवा के सहारे ही बिताये और कुछ दिन उन्होने कठिन उपवास करके ही अपनी तपस्या को जारी रखा,बेल पत्री जो धरती पर सूखी पडी थी,सहस नाम के संवत मे तीन वर्ष तक उसी का सेवन किया। उसके बाद सूखे पत्ते भी खाने छोड दिये और उसी समय से उनका नाम अपर्णा रख दिया गया। जब शरीर सूख कर क्षीण हो गया उस समय उन्हे एक आकाशवाणी सुनाई दी,कि हे पार्वती ! तुम्हारी तपस्या सफ़ल हो गयी है,अपने कष्ट को भूल जाओ तुम्हे भगवान शिवजी पति रूप मे मिलेंगे.जैसे ही तुम्हारे पिता बुलाने के लिये आयें तुम अपने हठ को त्याग कर अपने घर चली जाना,जैसे ही सप्त ऋषि तुमसे मिलने आयें तभी यह प्रमाण मान लेना कि यह आकाशवाणी मिथ्या नही है। इतनी बात सुनने के बाद तपस्या से क्षीण शरीर मे स्फ़ूर्ति आ गयी।

इस प्रकार से पार्वती की राहु की दशा का अन्त हुआ और राहु की दशा समाप्ति के बाद गुरु की दशा लगते ही भगवान शिव के साथ उनका विवाह हुआ,जो हमेशा के लिये अमर हो गया।

राहु का समय शुरु होते ही जातक का दिमाग परिवेश के अनुसार भ्रम मे भर दिया जाता है। जो परिवेश आसपास का होता है जहां पर वह पैदा होता है वही तरह तरह के कारण व्यक्ति के दिमाग मे भर जाते है और उन्ही कारणो के अनुसार वह अपने जीवन को लेकर चलने लगता है। भगवान शिव की पहली शादी के रूप मे सती का रूप उनके साथ था,राहु का छलावा होने के कारण जब भगवान श्रीराम को वनवास हुआ था तो सती के दिमाग मे एक भ्रम भर गया कि जिस भगवान की पूजा शिवजी हमेशा करते है वही भगवान स्त्री वियोग के कारण वन मे भटक रहे है और सीते सीते रटने के अलावा उनके पास और कोई शब्द ही नही है। इसलिये उन्होने श्रीराम की परीक्षा लेने के लिये सीता का वेश बनाया और रास्ते मे बैठ गयी,उन्होने सोचा था कि अगर राम साधारण पुरुष होंगे तो उन्हे ही सीता समझ कर ग्रहण करने की कोशिश करेंगे,लेकिन हुआ उल्टा भगवान श्रीराम ने उन्हे पहिचान लिया और शिवजी के हाल चाल पूंछने लगे,शर्मिन्दा होकर सती भगवान शिव के पास गयी और शिवजी उन से जब पूंछा कि भगवान श्रीराम की परीक्षा कैसे ली तो उन्होने सीता बनकर परीक्षा लेने वाली बात को मन मे छुपा लिया और बोल दिया कि ऐसे ही परीक्षा ले ली थी,शिवजी ने ध्यान लगाकर देखा तो उन्हे समझ मे आ गया कि उन्होने जगतजननी सीता जो उनके लिये माता के समान थी का रूप धरने के बाद परीक्षा ली है,आराध्य की पत्नी के रूप मे वे सीताजी को माता के समान मानते थे,इसलिये उन्होने सती को त्याग दिया और अपने ध्यान मे रहकर अपने जीवन को बिताने लगे।

उपरोक्त भाव मे एक प्रकार का कथन कि राहु जब हावी होता है तो वह नाटक के पात्र की भांति जातक को आगे या पीछे ले जाने की अपनी योजना को सफ़ल करने की बात करता है,जैसे सती को पहले तो रूप परिवर्तन का ख्याल देना फ़िर शिवजी से ही झूठ बोलना कि ऐसे ही परीक्षा ली थी.पहले रूप परिवर्तन फ़िर झूठ बोलना यह राहु का मुख्य प्रभाव माना जाता है इसके बाद जब सती के पिता महाराज दक्ष ने यज्ञ किया और उस मे भगवान शिव को नही बुलाया लेकिन सती के अन्दर अपने पिता के प्रति मोह और यज्ञ को देखने की लालसा ने उन्हे शिवजी के मना करने पर कि जब पिता के द्वारा बुलाया नही गया है और वहां पर जाना उनके लिये दिक्कत देने वाला है और किसी भी कारण को पैदा किया जा सकता है,उनके मना करने के बाद भी वे अपने पिता की यज्ञ मे गयी और सभी को अपने अपने भाग का मिला देखना और अपने पति के भाग को नही देखने के कारण उन्होने अपने शरीर को उसी यज्ञ मे जला दिया। यह कारण भी राहु की दशा मे देखा जाता है कि व्यक्ति के अन्दर केवल अपनी सोच के अनुसार ही चलने की बात मानी जाती है व्यक्ति को अगर किसी प्रकार से मना किया जाये कि अमुक स्थान पर दिक्कत हो सकती है तो व्यक्ति के अन्दर एक ख्याल आता है कि पिछले किसी वैर भाव के कारण ही वह वहां जाने से मना कर रहा है और वह हठ से जाने की बात करता है लेकिन हठ से जाने के बाद उसे अपने जीवन से भी हाथ धोना पडता है। यह बात आगे राहु के अनुसार अपमान मौत और वैर लेने से कारण से निकलने के बाद राहु का प्रभाव आगे अपने प्रोग्रेस के जीवन के लिये अपनी शक्ति को प्रदान करता है जिसके अन्दर व्यक्ति का स्वभाव केवल प्राप्ति करने के कारको मे अपने को लगा लेता है,उस धुन के आगे उसे कोई धुन समझ मे नही आती है कोई भी कितना भी बुद्धि वाला कारण उसे बताने की कोशिश करे उसे समझ मे नही आता है और अधिक कारण पैदा करने पर तर्क कुतर्क की बात भी करता है,राहु की दशा के अन्त मे राहु मे मंगल का अन्तर आने के बाद व्यक्ति को आत्महत्या या अस्पताली कारण या किसी प्रकार के भ्रम मे रहने के कारण या नशे मे रहने के कारण कोई कृत्य हो जाने के बाद वह इन्ही कारणो मे चला जाता है.इसके बाद गुरु की दशा लगने के बाद ही व्यक्ति का जीवन सही दिशा मे चलना शुरु हो जाता है.


 

जीवन की परेशानियां

                            जीवन की परेशानियां 

 

राहु केतु का कापसर्प योग इस कुंडली में अपना पूरा प्रभाव दे रहा है। कालसर्प दोष मे एक खासियत देखने को मिलती है कि राहु के आसपास वाले ग्रह यानी राहु से दो घर आगे और राहु से दो घर पीछे वाले ग्रह राहु के कारण अपना कार्य नही कर पाते है,राहु के लिये कहा गया है कि यह काला नाग बनकर जो भी ग्रह राहु के आसपास होते है उन्हे गटकता चला जाता है,साथ ही केतु के साथ वाले जितने ग्रह होते है उन्हे केतु अपने बल से बचाये रहता है। मकर लगन की इस कुंडली मे लगनेश भी राहु के साथ है,जातक के द्वारा बहुत ही हाथ पैर मारे जा रहे है लेकिन राहु किसी भी प्रकार से जातक को आगे बढने का रास्ता नही दे रहा है। मकर लगन का मालिक शनि अपने शत्रु सूर्य की राशि मे विराजमान है इसलिये पारिवारिक सुख के साथ शिक्षा बुद्धि का सुख जल्दी से धन कमाने और प्रेम प्यार की बातो मे अपनी आशंका को देकर या भ्रम पैदा करने के बाद किसी भी प्रकार से लूटने का काम करता है। इसके साथ ही जीवन साथी और जीवन साथी की कारक वस्तुओ का भी खातमा करता है। राहु की निगाह केतु पर जाने से जो भी कारक जातक की सहायता मे आते है वह उन्हे ही अपनी शक्ति से बरबाद करने लगता है यानी जातक अपने परिवार से या अपने शरीर की मेहनत से जो भी धन कमाता है वह जातक के दोस्तो के रूप मे या साधनो के रूप मे खा जाते है कभी किसी का बिल कभी किसी का बिल का भुगतान करते करते जातक को यह लगने लगता है कि आखिर उसके साथ हो क्या रहा है। नगद धन की राशि वृष का मंगल भी जातक के द्वारा कमाये जाने वाले धन और की जाने वाली मेहनत से घर के सदस्यों के पेट के पालन और पहले से आने वाले खर्चे जैसे अस्पताल के खर्चे लोगो से लिये गये धन का ब्याज आदि देना भी माना जा सकता है इसके लिये यह मंगल आने वाले धन को किसी भी प्रकार से स्थिर नही रहने देता है। राहु के लिये एक और कारण मुख्य माना जाता है कि वह जिस ग्रह के साथ बैठता है उसकी पूरी शक्ति को अपने मे खींच लेता है,और अपने प्रभाव के अन्दर उस ग्रह की शक्ति को प्रदर्शित करने लगता है।



इस भाव में विराजमान शनि और राहू के लिए जो उपाय बताये गए है इनके अनुसार जो भी जातक का धर्म है उस शान पर रोजाना जाए और वहां से जो भी प्रसाद आदि मिलता है लाकर अपने घर में पूजा स्थान या किसी सुअक्षित स्थान में रखता रहे इस प्रकार से जैसे ही वह लगातार तीन महीने की अवधि उस स्थान में जाकर पूरी कर लेगा उसके लिए रास्ता खुलने लगेगा.वर्त्तमान में आय के घर के राहू के होने से जो भी आय है वह केवल जीवन की कुछ जरूरतों को पूरा करने के लिए मानी जा सकती है इसके बाद जब राहू अपना स्थान जनवरी दो हजार तेरह में बदलेगा तब जाकर किसी बात की धन और परिवार में तरक्की की आशा की जा सकती है| इस भाव के राहू के लिए एक बात और कही जाती है की जातक के अन्दर अगर किसी प्रकार से कबूतर बाजी यानी इश्क रोमांस या गलत संबंधो को लेकर चला जाएगा तो जातक के लिए यह राहू पल पल में दिक्कत को पैदा करने वाला होगा इसी के साथ अगर जातक के मित्रो में शराब कबाब भूत का भोजन करने वाले लोग है और वह अपनी मित्र मंडली या अपने द्वारा पैदा किये गए कारणों से दिक्कतों के कारण किसी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन करता है तो भी राहू गलत असर देगा.गलत धंधे भी जातक के लिएय दिक्कत देने वाले हो सकते है.
उपायों के रूप में जातक अपने रहने वाले स्थान में राहू को स्थापित नहीं करे साथ ही इसकी यह पहिचान भी होती है की जातक की नाभि से लेकर छाती तक घने वालो का जखीरा होता है जो शेषनाग की उपस्थिति को जातक के लिए दर्शाता है,इस कारण से भी जातक की निगाह हमेशा की कामो की तरफ एक बार में होती है जिससे जो काम होना होता है वह रह जाता है और हो नहीं होना उसके लिए जातक अपने सर को पटकता रहता है.जातक अपने गले में केतु का पेंडल पञ्च धातु में पहिने सोमवार का व्रत करता रहे,पवित्र तीर्थ में स्नान करता रहे तथा मुफ्त में किसी से कुछ भी नहीं ले.नीले कपडे और नीली चीजो से परहेज करता रहे.परिवार में माता का कहना माने,घर से बाहर रहते हुए किसी भी क़ानून के विरुद्ध काम नहीं करे.आपने astrobhadauria साईट का प्रयोग किया है आप लाभ उठाये और सुखी रहे मेरी तरफ से यही आशीर्वाद और शुभकामनाये है.

 

वृश्चिक - आज आपके साथ कुछ ऐसा रहेगा जैसे मेहनत बहुत कम करेंगे

 वृश्चिक - आज आपके साथ कुछ ऐसा रहेगा जैसे मेहनत बहुत कम करेंगे






वृश्चिक - आज आपके साथ कुछ ऐसा रहेगा जैसे मेहनत बहुत कम करेंगे और मुनाफा आपको ज्यादा होगा। आज आपकी राशि का चंद्रमा भाग्य भाव में हैं। आज किसी के साथ आपकी बहुत खास बातचीत हो सकती है, जिसका आपके करियर के लिए बहुत गहरा अर्थ हो सकता है। आपके साथ काम करने वाला कोई व्यक्ति, जो स्वभाव से बहुत ही हंसमुख और विनोदी है, आज आपको करियर से जुड़े किसी मामले में बहुत मदद करेगा। आज मन में कुछ बेचैनी रहेगी। अपने काम में आपका मन कम ही लगेगा। कई तरह के नए-नए विचार मन में चलते रहेंगे, लेकिन जब तक आगे का रास्ता बहुत साफ न हो, आज आप किसी दिशा में कोई कदम न बढ़ाएं।
अपने मन की बातें, अपने इरादे, अपनी योजनाएं किसी को न बताएं। लंबे समय की कोई योजना आज न बनाएं। किसी बात को लेकर बहुत उतावले भी न हों, इस दौर को शांति से बीत जाने दें। अपने व्यवहार से किसी को नाराज न करें। खुश महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र के बड़े काम संयमपूर्वक करें। आप जिस ढंग से आप बात करेंगे, उससे दूसरे लोग आपके पक्ष में हो जाएंगे। संतान के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करें। कार्यस्थल पर आपके लिए स्थितियां अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। उपहार मिलेगा।

लव- अपने पार्टनर के प्रति व्यावहारिक नजरिया रखें। संयम बनाएं रखें। लव पार्टनर पर हावी न हों। आज आपका पार्टनर बेहद संवेदनशील हो सकता है।

प्रोफेशन- आज वाणी पर संयम रखें। विवाद हो सकता है।

हेल्थ- पुरानी शारीरिक समस्याएं चलती रहेगी। कुछ खास परिवर्तन होने के आसार नहीं है।

करियर- निर्माण कार्यों से जुड़े लोग सफल होंगे। मेडिकल विद्यार्थियों को बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।







मेष - आज आपकी ऊर्जा कम हो सकती हैं। आपकी राशि का चंद्रमा खुद की राशि के साथ कुंडली के चौथे भाव में है। राशि से चौथा चंद्रमा आज आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता हैं। मानसिक थकान होने से आपकी ऊर्जा में कमी आएगी। आपका व्यक्तित्व तो बहुत आकर्षक है, लेकिन आज आपका दिन उसके अनुसार नहीं रहेगा। आज आपका मन कुछ कमजोर हो सकता है। आज आपको विशेष तौर पर घर, जमीन या जायदाद से संबंधित कुछ अच्छे और नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आज आपको कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।
आज आपको किसी स्थिति का नेतृत्व संभालना होगा। अगर आपके मन में कोई संशय है तो उसे अपने आत्मबल के दम पर दूर कर लें। जो बदलाव हो रहा है, वह आपकी अपनी उन्नति के लिए भी जरूरी है। परिवार और समाज के लोग आज आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। अगर आप झुंझलाते रहे, तो माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कुछ न कुछ विवाद कर बैठेंगे। परिवार के प्रति विनम्र रहें। बातचीत में और भाषण कला में आपको सफलता मिल सकती है। आप जो कुछ कहेंगे, उसका दूसरों पर गहरा और भावनात्मक असर हो सकता है। फिर भी, जो भी बोलें, तोल-मोल कर ही बोलें। आज आप कुछ नया करने के चक्कर में न पड़ें। नया डिसिजन लेने में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आवश्यक कार्य हेतु ऋण लेना पड़ सकता है। कार्य के प्रति गंभीर रहें।

लव- आज आपको लव प्रपोजल मिलने के योग हैं। दिल और दिमाग दोनों बराबर रखें।

प्रोफेशन- आज कारोबारी यात्रा करने के योग बन सकते हैं। बिजनेस में आपके हितैषी लोग आपके पीठ पीछे आपके हित की ही बात करेंगे।

हेल्थ- आज आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। विचारों में खोए रहेंगे।

करियर- आज मेडिकल विद्यार्थियों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

शरीर के विभिन्न अंगों पर पाए जाने वाले तिलों का सामान्य फल इस प्रकार है।

शरीर के विभिन्न अंगों पर पाए जाने वाले तिलों का सामान्य फल इस प्रकार है।







1. ललाट पर तिल - ललाट के मध्य भाग में तिल निर्मल प्रेम की निशानी है। ललाट के दाहिने तरफ का तिल किसी विषय विशेष में निपुणता, किंतु बायीं तरफ का तिल फिजूलखर्ची का प्रतीक होता है। ललाट या माथे के तिल के संबंध में एक मत यह भी है कि दायीं ओर का तिल धन वृद्धिकारक और बायीं तरफ का तिल घोर निराशापूर्ण जीवन का सूचक होता है।

2. भौंहों पर तिल - यदि दोनों भौहों पर तिल हो तो जातक अकसर यात्रा करता रहता है। दाहिनी पर तिल सुखमय और बायीं पर तिल दुखमय दांपत्य जीवन का संकेत देता है।

3. आंख की पुतली पर तिल - दायीं पुतली पर तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं। बायीं पुतली पर तिल वालों के विचार कुत्सित होते हैं। पुतली पर तिल वाले लोग सामान्यत: भावुक होते हैं।

4. पलकों पर तिल - आंख की पलकों पर तिल हो तो जातक संवेदनशील होता है। दायीं पलक पर तिल वाले बायीं वालों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील होते हैं।

5. आंख पर तिल - दायीं आंख पर तिल स्त्री से मेल होने का एवं बायीं आंख पर तिल स्त्री से अनबन होने का आभास देता है।

6. कान पर तिल - कान पर तिल व्यक्ति के अल्पायु होने का संकेत देता है।

7. नाक पर तिल - नाक पर तिल हो तो व्यक्ति प्रतिभासंपन्न और सुखी होता है। महिलाओं की नाक पर तिल उनके सौभाग्यशाली होने का सूचक है।

8. होंठ पर तिल - होंठ पर तिल वाले व्यक्ति बहुत प्रेमी हृदय होते हैं। यदि तिल होंठ के नीचे हो तो गरीबी छाई रहती है।

9. मुंह पर तिल - मुखमंडल के आसपास का तिल स्त्री तथा पुरुष दोनों के सुखी संपन्न एवं सज्जन होने के सूचक होते हैं। मुंह पर तिल व्यक्ति को भाग्य का धनी बनाता है। उसका जीवनसाथी सज्जन होता है।

10 गाल पर तिल - गाल पर लाल तिल शुभ फल देता है। बाएं गाल पर कृष्ण वर्ण तिल व्यक्ति को निर्धन, किंतु दाएं गाल पर धनी बनाता है।

11. जबड़े पर तिल - जबड़े पर तिल हो तो स्वास्थ्य की अनुकूलता और प्रतिकूलता निरंतर बनी रहती है।
ठोड़ी पर तिल - जिस स्त्री की ठोड़ी पर तिल होता है, उसमें मिलनसारिता की कमी होती है।

12. कंधों पर तिल - दाएं कंधे पर तिल का होना दृढ़ता तथा बाएं कंधे पर तिल का होना तुनकमिजाजी का सूचक होता है।

13. दाहिनी भुजा पर तिल - ऐसे तिल वाला जातक प्रतिष्ठित व बुद्धिमान होता है। लोग उसका आदर करते हैं।

14. बायीं भुजा पर तिल - बायीं भुजा पर तिल हो तो व्यक्ति झगड़ालू होता है। उसका सर्वत्र निरादर होता है। उसकी बुद्धि कुत्सित होती है।

15. कोहनी पर तिल - कोहनी पर तिल का पाया जाना विद्वता का सूचक है।

16. हाथों पर तिल - जिसके हाथों पर तिल होते हैं वह चालाक होता है। गुरु क्षेत्र में तिल हो तो सन्मार्गी होता है। दायीं हथेली पर तिल हो तो बलवान और दायीं हथेली के पृष्ठ भाग में हो तो धनवान होता है। बायीं हथेली पर तिल हो तो जातक खर्चीला तथा बायीं हथेली के पृष्ठ भाग पर तिल हो तो कंजूस होता है।

17. अंगूठे पर तिल - अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति कार्यकुशल, व्यवहार कुशल तथा न्यायप्रिय होता है।

18. तर्जनी पर तिल - जिसकी तर्जनी पर तिल हो, वह विद्यावान, गुणवान और धनवान किंतु शत्रुओं से पीड़ित होता है।

19. मध्यमा पर तिल - मध्यमा पर तिल उत्तम फलदायी होता है। व्यक्ति सुखी होता है। उसका जीवन शांतिपूर्ण होता है।

20. अनामिका पर तिल - जिसकी अनामिका पर तिल हो तो वह ज्ञानी, यशस्वी, धनी और पराक्रमी होता है।
कनिष्ठा पर तिल - कनिष्ठा पर तिल हो तो वह व्यक्ति संपत्तिवान होता है, किंतु उसका जीवन दुखमय होता है।

21. जिसकी हथेली में तिल मुठ्ठी में बंद होता है वह बहुत भाग्यशाली होता है लेकिन यह सिर्फ एक भ्रांति है। हथेली में होने वाला हर तिल शुभ नहीं होता कुछ अशुभ फल देने वाले भी होते हैं।

22. सूर्य पर्वत मतलब रिंग फिंगर के नीचे के क्षेत्र पर तिल हो तो व्यक्ति समाज में कलंकित होता है। किसी की गवाही की जमानत उल्टी अपने पर नुकसान देती है। नौकरी में पद से हटाया जाना और व्यापार में घाटा होता है। मान- सम्मान पर प्रभावित होता है और नेत्र संबंधित रोग तंग करते हैं।

23. बुध पर्वत यानी लिटिल फिंगर के नीचे के क्षेत्र पर तिल हो तो व्यक्ति को व्यापार में हानि उठानी पड़ती है। ऐसा व्यक्ति हिसाब-किताब व गणित में धोखा खाता है और दिमागी रूप से कमजोर होता है।

24. लिटिल फिंगर के नीचे वाला क्षेत्र जो हथेली के अंतिम छोर पर यानी मणिबंध से ऊपर का क्षेत्र जो चंद्र क्षेत्र कहलाता है, इस क्षेत्र पर यदि तिल हो तो ऐसे व्यक्ति के विवाह में देरी होती है। प्रेम में लगातार असफलता मिलती है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है।

25. गले पर तिल - गले पर तिल वाला जातक आरामतलब होता है। गले पर सामने की ओर तिल हो तो जातक के घर मित्रों का जमावड़ा लगा रहता है। मित्र सच्चे होते हैं। गले के पृष्ठ भाग पर तिल होने पर जातक कर्मठ होता है।

26. छाती पर तिल - छाती पर दाहिनी ओर तिल का होना शुभ होता है। ऐसी स्त्री पूर्ण अनुरागिनी होती है। पुरुष भाग्यशाली होते हैं। शिथिलता छाई रहती है। छाती पर बायीं ओर तिल रहने से भार्या पक्ष की ओर से असहयोग की संभावना बनी रहती है। छाती के मध्य का तिल सुखी जीवन दर्शाता है। यदि किसी स्त्री के हृदय पर तिल हो तो वह सौभाग्यवती होती है।

27. कमर पर तिल - यदि किसी व्यक्ति की कमर पर तिल होता है तो उस व्यक्ति की जिंदगी सदा परेशानियों से घिरी रहती है।

28. पीठ पर तिल - पीठ पर तिल हो तो जातक भौतिकवादी, महत्वाकांक्षी एवं रोमांटिक हो सकता है। वह भ्रमणशील भी हो सकता है। ऐसे लोग धनोपार्जन भी खूब करते हैं और खर्च भी खुलकर करते हैं। वायु तत्व के होने के कारण ये धन संचय नहीं कर पाते।

29. पेट पर तिल - पेट पर तिल हो तो व्यक्ति चटोरा होता है। ऐसा व्यक्ति भोजन का शौकीन व मिष्ठान्न प्रेमी होता है। उसे दूसरों को खिलाने की इच्छा कम रहती है।

30. घुटनों पर तिल - दाहिने घुटने पर तिल होने से गृहस्थ जीवन सुखमय और बायें पर होने से दांपत्य जीवन दुखमय होता है।

31 पैरों पर तिल - पैरों पर तिल हो तो जीवन में भटकाव रहता है। ऐसा व्यक्ति यात्राओं का शौकीन होता है। दाएं पैर पर तिल हो तो यात्राएं सोद्देश्य और बाएं पर हो तो निरुद्देश्य होती हैं।
समुद्र विज्ञान के अनुसार जिनके पांवों में तिल का चिन्ह होता है उन्हें अपने जीवन में अधिक यात्रा करनी पड़ती है। दाएं पांव की एड़ी अथवा अंगूठे पर तिल होने का एक शुभ फल यह माना जाता है कि व्यक्ति विदेश यात्रा करेगा। लेकिन तिल अगर बायें पांव में हो तो ऐसे व्यक्ति बिना उद्देश्य जहां-तहां भटकते रहते हैं।

आपका मूलांक

   आपका मूलांक






मूलांक 1- 1 मूलांक वालों का स्वामी सूर्य है वहीं वर्ष का अंक 5 है। इनमें आपसी मित्रता है अत: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।


मूलांक 2- मूलांक 2 का स्वामी चंद्र है व वर्ष का स्वामी बुध है और इन दोनों में शत्रुता है। यह वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। किसी की दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।



मूलांक 3 - मूलांक 3 का स्वामी गुरु है व वर्षांक 5 का स्वामी बुध है। गुरु-बुध आपस में सम है। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।




इस श्रेणी में वो लोग आते हैं जिनके जन्मदिन महीने के 4, 13, 22 तारीख को होते हैं। जिन्हें मूंलाक निकालना नहीं आता है वो अपने जन्म तिथि का योग फल निकाल लें जैसे कि यदि किसी व्यक्ति का जन्मदिन 4 तारीख को है तो उसका मूलांक 4+0=4 होगा। यदि किसी लड़की या लड़के का जन्मदिन मूलांक 4 के अंदर आता है तो आपको बता दें कि ऐसे लोग बहुत ही मस्त-मौला होते हैं। इनका मानना होता है कि जिंदगी केवल एक बार मिलती है, इसलिए इसे भरपूर जीना चाहिए क्या पता कल हो ना हो। ये बेहद ही मजेदार और हंसी-मजाक वाले होते हैं। इन्हें हमेशा लोगों के बीच में खुशी बांटते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इस नाम के लोग अपनी हंसी ही बांटते हैं लेकिन अपने गम किसी खास से ही शेयर करते हैं। ये मस्त मौला जरूर होते हैं लेकिन अपने फैसले बहुत सोच समझ कर लेते हैं। इन्हें सुंदरता प्रभावित करती है, इसलिए इनके दोस्त अक्सर काफी सुंदर होते हैं। ये प्रेम विवाह पर यकीन रखते हैं, सेक्स लाईफ के ये बेहद पसंद करते हैं। अपने आस-पास बेहद ही अच्छा माहोल बनाने वाले ये लोग काफी तरक्की करते हैं। पैसा इनके पास आता जरूर है लेकिन रूकता नहीं है लेकिन ये इस बात की चिंता नहीं करते हैं। जिंदगी में ये जो चाहते हैं उसे पा ही लेते हैं। कुल मिला कर ऐसे लोगों को लोग काफी पसंद करते हैं। इस नंबर के लोगों से हमेशा दोस्ती करनी चाहिए क्योंकि ऐसे लोग कभी भी आपका मनोबल गिरने नहीं देते हैं।

नहीं रहेगा धन का अभाव, करें यह काम

नहीं रहेगा धन का अभाव, करें यह काम





अगर आप आर्थिक समस्याओं से परेशान रहते हैं और इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए कई उपाय भी आजमा चुके हैं लेकिन कोई लाभ नहीं मिला है तो इसका एक कारण आपकी कुण्डली में चन्द्रमा का कमजोर होना भी एक कारण हो सकता है। इस स्थिति में चन्द्रमा को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए।

ज्योतिषशास्त्र में चन्द्रमा को ग्रहों की रानी कहा गया है। चन्द्रमा एक शुभ ग्रह है और यह जल एवं माता का कारक होता है। चन्द्रमा आपके मन को भी प्रभावित करता है। चन्द्रमा को मजबूत बनाने के लिए लाल किताब में कुछ आसान से टोटके बताए गए हैं जिसे आप आसानी से आजमा सकते हैं।

जिस व्यक्ति की जन्मपत्री में चन्द्रमा आठवें घर में बैठा हो उसे जल क्षेत्र से भय रहता है। इन्हें नदी, तालाब, सरोवर एवं समुद्र के आस-पास किसी भी तरह की असावधानी से बचना चाहिए।

लाल किताब के अनुसार ऐसे व्यक्तियों को माता के हाथों से चावल या चांदी का एक टुकड़ा लेकर संभालकर रखना चाहिए। इससे धन की परेशानी नहीं रहती है। मानसिक शांति एवं स्थिरता के लिए सोने की अंगूठी में मोती धारण करना चाहिए।

श्मशान का नाम सुनते ही मन में एक भय उभरने लगता है। लेकिन लाल किताब में एक ऐसा उपाय है जो श्मशान भूमि में जाकर करना होता है। हलांकि यह उपाय ऐसा है जिसके लिए आपको किसी तंत्र मंत्र की जरूरत नहीं है। बस करना यह है कि आप एक छोटा सा मिट्टी का बर्तन लेकर श्मशान जाइये।

इस बर्तन में श्मशान में स्थित जल के स्रोत जैसे नल, हैंडपंप आदि से पानी भरकर अपने घर ले आएं। इसमें चांदी का एक चौरस टुकड़ा रखकर घर के पूर्व दिशा में इस प्रकार स्थापित कर दें ताकि कोई इसके साथ छेड़-छाड़ नहीं करे।

इस उपाय से आर्थिक मामलों में आने वाली बाधाएं एवं कार्य में बार-बार आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। चन्द्रमा के अष्टम भाव में होने पर यह उपाय बहुत ही लाभकारी होता है।

 

मंगल ग्रह के उपाय और टोटके


मंगल ग्रह के उपाय और टोटके







अगर कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी ना हो जातक को एक सुयोग्य पंडित द्वारा इसका उपाय कराना चाहिए। कई जानकार मानते हैं कि मंगल ग्रह (Lal Kitab remedies for marriage) के उपाय करने से शादी में आ रही परेशानी को दूर हो जाती है। मंगल ग्रह के कुछ आसान उपाय निम्न हैं के लिए भी यह उपाय कारगर होते हैं लाल किताब के आसान उपायों या टोटकों का इस्तेमाल करना चाहिए, जो निम्न हैं:
* लाल किताब कुंडली (Lal Kitab Kundali in Hindi) में अगर मंगल प्रथम भाव में नीचा यानि उचित फल देने वाला ना हो तो ऐसे जातकों को ससुराल से कुत्ता नहीं लेना चाहिए। शरीर पर सोना धारण करना चाहिए।
* दूसरे भाव में मंगल ग्रह के उत्तम फल पाने के लिए भाइयों का सदा आदर करना चाहिए।
* तीसरे भाव में मंगल ग्रह की पीड़ा शांत करने के लिए अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और हमेशा सबसे प्यार से बात करना चाहिए।
* अगर चौथे भाव में बैठे मंगल के कारण आपको परेशानी हो रही है तो वटवृक्ष की जड़ में मीठा दूध चढ़ाएं। अपने पास सदैव चांदी रखें, अंधजनों या जिनकी एक आंख हो उनसे दूरी बनाएं रखें तथा चिड़ियों को दाना डालें।
* पंचम भाव में मंगल की पीड़ा शांत करने के लिए जातक को रात को सर के पास पानी रखकर सोएं और इस जल को सुबह पेड़ में डाल दें, पिता के नाम पर दूध का दान करें तथा पराई स्त्री से संबंध बनाने से बचें।
* छठे भाव में मंगल ग्रह के शुभ फल पाने के लिए जल, चांदी और तेल का दान दें, शनि को शांत करने के उपाय करें तथा पुत्र को कभी सोना न पहनाएं।
* लाल किताब के अनुसार सातवें भाव में अगर मंगल ग्रह से आपको हानि हो रही हो तो घर में ठोस चांदी रखें, तोता-मैना या कोई अन्य पक्षी ना पालें तथा जब भी बहन घर आए उसे मिठाई दें।
* आठवें भाव में मंगल ग्रह के अशुभ परिणामों को कम करने के लिए विधवा स्त्रियों की सेवा करें और गले में चांदी की चेन पहनें, तंदुरी मीठी रोटी कुत्ते को 40 या 45 दिन तक खिलाएं।
* नौवें भाव में मंगल ग्रह की पीड़ा शांत करने के लिए या इनके दुष्परिणामों से बचने के लिए भाभी की सेवा करें और बड़े भाई के साथ रहें तथा दूध, गुड़ और चावल का मंदिर में दान करें।
* दसवें भाव में मंगल ग्रह की पीड़ा शांत करने के लिए जमीन जायदाद और सोना-चांदी कभी ना बेचे, हिरण पाले, संतानहीन लोगों की मदद करें तथा ध्यान दें कि दूध कभी उबलकर ना गिरे।
* अगर लाल किताब कुंडली में मंगल 11वें भाव में है और जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो पैतृक संपत्ति कभी ना बेचे, पहली संतान के जन्म पर कुत्ता पालें तथा घर में शहद रखें।
* लाल किताब ज्योतिषी और जानकार बारहवें भाव में बैठे मंगल ग्रह की पीड़ा या अशुभ फलों को कम करने के लिए अपने दिन की शुरूआत शहद के साथ करें, मीठा खाएं और दूसरों को भी खिलाएं तथा अतिथि सत्कार में पानी की जगह शरबत या दूध पिलाएं।



नोट:
1. किसी भी उपाय को करने से पहले अपनी लाल किताब द्वारा निर्मित कुंडली का विश्लेषण अवश्य कराएं।
2.उपरोक्त उपाय मात्र संकेतक हैं इन्हें बिना जानकारी के इस्तेमाल करना विपरीत फल देने वाला भी हो सकता है।


Tuesday, 23 December 2014

दैनिक राशिफल

 मेष
अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने से आय बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्य में परिवार का पूर्ण सहयोग रहेगा।





राशि फलादेश
वृष
राजनीतिक प्रभाव से सप्लाई का आदेश मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पुराने दिए हुए कर्ज की वापसी से खर्च की पूर्ति होगी।


राशि फलादेश
मिथुन
सामाजिक कद बढ़ेगा। परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।


राशि फलादेश
कर्क
नया परिचय उपयोगी रहेगा। परिवार के साथ व्यापारिक यात्रा होगी। अतिरिक्त काम का प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग देंगे।


राशि फलादेश
सिंह
स्थाई संपत्ति, मकान, जमीन खरीदी की संभावना है। मित्र के सहयोग से वित्तीय समस्या हल होगी। परिवार की आय में वृद्धि होगी।


राशि फलादेश
कन्या
आवश्यक सुविधा की वस्तुओं की खरीदी होगी। राजनीतिक परिचय सहयोग से व्यवसाय बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन फलदायी रहेगा।


राशि फलादेश
तुला
मांगलिक कार्य में भाग लेने के लिए बाहरगांव की यात्रा होगी। सफलता से साहस व आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।


राशि फलादेश
वृश्चिक
मित्रों से मेल-मिलाप से खुशी रहेगी। संतान के सहयोग से खर्च पूरा होगा। संयुक्त व्यवसाय का अधिकार मिलेगा। परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा।


राशि फलादेश
धनु
वित्तीय संकट दूर होगा। नौकरी में परिवर्तन का योग है। यात्रा फलदायी होगी। नया परिचय उपयोगी रहेगा। नए मकान में किराएदार से परेशानी होगी।





राशि फलादेश
मकर
बिना सोचे किए गए सौदे में रुचि होगी। जीवनसाथी से विवाद होगा। सामाजिक कार्यों का दबाव रहेगा। परिवार में मेहमानों के आने से खर्च बढ़ेगा।


राशि फलादेश
कुंभ
व्यापारिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी में क्रियान्वित कार्य समय से कर लेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की आपाधापी रहेगी।


राशि फलादेश
मीन
धार्मिक कार्यक्रमों में आर्थिक सहयोग देंगे। पड़ोसियों से संपर्क बढ़ेगा। परिवार के साथ रिश्तेदारी के मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।